वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: ​वाराणसी। नगर निगम के नोडल अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था की औचक निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 16 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। निरीक्षण में ये कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। वहीं उन इलाकों के सुपरवाइजरों को चेतावनी दी गई है। सरसौली, मध्यमेश्वर, हुकुलगंज और सरायनंदन वार्डों में सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और सफाई कर्मियों की उपस्थिति जांचने के लिए गुरुवार को निरीक्षण किया गया। इसमें कई जगह बेहतर सफाई मिली तो कई स्थानों पर गलियों में गंदगी, नालियों में सिल्ट, दिन में जलती स्ट्रीट लाइटें और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर भी मिले。

निरीक्षण की जानकारी ​संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद के निरीक्षण में सरसौली वार्ड में 50 में पांच सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। अपर नगर आयुक्त विनोद कु...