वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के ऑप्थेमॉलोजी (नेत्र) विभाग में एक सप्ताह में दूसरी बार ओपीडी शेड्यूल में बदलाव हुआ है। नए शेड्यूल के तहत सोमवार को प्रो. प्रशांत भूषण, मंगलवार प्रो. दीपक मिश्रा, बुधवार को डॉ. आलोक कुमार की ओपीडी रहेगी। वहीं गुरुवार को (पहला और पांचवां) प्रो. प्रशांत भूषण और प्रो. दीपक मिश्रा, गुरुवार (दूसरा, तीसरा और चौथा) विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रकाश मौर्य, शुक्रवार को प्रो. राजेंद्र प्रकाश मौर्य और शनिवार को डॉ. संजय कुमार बोसाक की ओपीडी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...