वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नृत्यांग कथक फाउंडेशन की ओर से रविवार को दुर्गाकुंड में आयोजित नृत्यांजलि कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा जीवंत हुई। फाउंडेशन के 21 विद्यार्थियों ने कथक पर केंद्रित प्रस्तुतियों से आगतों को आनंदित आरंभ में बच्चों ने नृत्य नाटिका से गुरु के महत्व को दर्शाया। इसके पश्चात कथक की विविध प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में आमानी सेठ, मैत्री नगर, ताश्वी सिंह, राघवी सिंह चंदेल, वत्सला, अनिका सहगल, मिशिका, आर्णा सिंह, कृति सिंह, प्राणवी, अनन्या बिस्वास, माधवी सिंह, अंबिका, मान्या सिंह, कविता सिंह, प्रांजलि, समीक्षा शर्मा, विदिशा, तुतांकर नामा, शिवांग एवं स्मृति ने हिस्सा लिया। अंत में संतोष मिश्र का शास्त्रीय गायन हुआ। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी सांस्...