वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में 120 आंगनबाड़ी केंद्रों के कलेवर बदलेंगे। इनके भवन अत्याधुनिक होंगे। उनमें बच्चों के पढ़ने-लिखने की सुविधा होगी। लाइब्रेरी होगी तो अध्ययन-अध्यापन से जुड़ीं अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। यही नहीं, प्री-प्राइमरी के बच्चे बुजुर्गों से संस्कार भी सीखेंगे। बाल विकास पुष्टाहार विभाग और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच 26 जुलाई को समझौते पर हस्ताक्षर (एमओयू) होने के बाद भावी योजनाएं मूर्तरूप लेंगी। चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) और ऊपरी मंजिल का निर्माण और उसकी सजावट एचपीसीएल कराएगा। आंगनबाड़ी किट, बच्चों के बैठने की व्यवस्था और लाइब्रेरी में फर्नीचर भी दिया जाएगा। जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष की आयुवाले...