वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन स्थानों पर पूजा मे उपयोग होने वाले करीब 85 हजार रुपये के घी और तेल जब्त कर लिये। इनके पैकेटों पर अखाद्य पदार्थ का निशान (काले रंग से क्रास) नहीं लगे थे। शिवपुर थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठान में 'गोपाल भोग' (दिया जलाने के लिए) तेल भंडारित था। 15 बैग में 50 एमएमल के तीन हजार पैकेट यहां मिले। वहीं जतनबर में बचाऊ केशरी के प्रतिष्ठान में निरीक्षण के दौरान 315 पैकेटे घी ऐसे मिले जिस पर क्रॉस का निशान नहीं था। यह भी पढ़ें- Gonda News: त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 160 किलो घी सीज ऐसे ही हरतीरथ स्थित राजाराम सत्यनारायण प्रतिष्ठान में 700 पैकेट तेल मिला। तीनों स्थानों ...