वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: बाबतपुर, संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक्सपोर्ट कोल्ड प्रोसेसिंग जोन का शुभारम्भ किया। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। विधायक ने कहा कि यह जोन निर्यात बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को फल और सब्जियों के निर्यात में काफी सुविधा होगी।

आवश्यक सुविधाएँ कमिश्नर ने कहा कि वाराणसी एयरपोर्ट पर लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। इससे एयरपोर्ट की नई पहचान बन रही है। एपीडा के सहयोग से होने वाला निर्यात भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग जोन की क्षमता बढ़ाने से किसानों को वैश्विक बाजार में हरी सब्जी भेजने में काफी सहूलियत होगी। इससे पहले एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने अति...