Varanasi News: निर्माण में लापरवाही से क्षेत्र में रहना दूभर
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा परिसर में व्यावसायिक भवन के निर्माण में लापरवाही स्थानीय लोगों और राहगीरों पर भारी पड़ रही है। निर्माण स्थल से धूल का गुबार उठने के साथ ही सड़क पर मिट्टी की मोटी तह जम गई है। वह सूखने के बाद धूल के रूप में दुकानों-घरों के साथ ही राहगीरों की आंख और नाक में प्रवेश कर रही है। दिनभर धूल का गुबार उठने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर निगम ने पिछले माह निर्माणकर्ता को चेतावनी देते हुए चार हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। लेकिन, कार्यदायी संस्था की मनमानी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.