वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन और रात के तापमान में उछाल हुआ है। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक हो गया। इस माहौल के बुधवार को भी बने रहने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्नदाब से तेज बारिश की आस भी जगी है। मौसम विभाग के अनुसार बनारस में अगले तीन से चार दिनों तक बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 19 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें- भीषण उमस भरी गर्मी से कनपुरियों के छूटे पसीनेमानसून की गतिविधियाँ मानसूनी बादलों के मुंह फेर लेने के बाद वातावरण असहज हो गया है। सुबह से देर रात तक उमस से लोग बेहाल हैं। उमस के आगे पंखा और कूलर बेअसर है। उमस के कारण रात में लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को...