वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। उमरहां स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय निपुण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ डायट प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को कक्षा अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता प्रदान करना है। कार्यक्रम में बच्चों के बनाए मॉडल तथा उनकी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, योग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना बंटोरी। छात्राओं ने बाल विवाह पर मौन नाट्य मंचन कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान 10 निपुण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षा विभाग के गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों को ...