वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इमरजेंसी कार्य के 22 लाख रुपये भुगतान के प्रकरण में एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि भुगतान के लिए फाइल निदेशक वित्त कार्यालय पहुंच गई थी, लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ाई गई। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। कभी फाइल में कमी बताई जा रही है, तो कभी प्रक्रिया का हवाला देकर टाल दिया गया। इससे एक बार फिर डिस्कॉम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जबकि, श्रीदुर्गा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि दस्तावेज में कोई कमी नहीं है। सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद ही फाइल निदेशक वित्त कार्यालय पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में वर्षों फाइल इधर उधर घूम रही है। प्रोपराइटर ने निदेशक वित्त कार्यालय में तैनात लेखाकारों पर सुविधा शुल्क मा...