वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। आदमपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात तेलियानाला घाट पर नाव बांधने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि चाकूबाजी में नाविक सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस बीच, उसके भाई आकाश ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। बता दें कि एक आरोपी हाल में ही हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...