Varanasi News: नाली के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
वाराणसी, सितम्बर 19 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाददाता। रूपापुर गांव में नाली के विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपापुर निवासी दिनेश कुमार केशरी के अनुसार उन्होंने अपने घर के बगल की जमीन में नाली बनवाई है। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम करीब साढ़े 5 बजे संजय पांडेय, मनीष पांडेय, हर्ष पांडेय और मुन्नर दीक्षित वहां पहुंचे और नाली पर कब्जा का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने अकेला पाकर लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.