वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। नारायणपुर वार्ड के कढ़वतिया क्षेत्र में मंगलवार को पार्षद संदीप रघुवंशी ने सीवर और पेयजल के कार्यों का शिलान्यास किया। यहां की गलियों में चौका पत्थर भी बिछाए जाएंगे। इस अवसर पर माताशरण पाठक, उमराव सिंह, अरविंद सिंह, रवि कौशिक, अरविंद पिंकू, देवानंद पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, विकास सिंह, दीपक सिंह, रोहित गुप्ता, विक्की सोनकर, नीरज सिंह, जयंत सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...