वाराणसी, नवम्बर 4 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। थाना ग्रामसभा की ऐतिहासिक रामलीला मंगलवार (तीन नवंबर) को नारद मोह, श्रीराम जन्म और ताड़का वध के साथ शुरू हुई। सात दिवसीय रामलीला नौ नवंबर तक चलेगी। इसका आयोजन जय मां भवानी रामलीला समिति करती है। करीब सौ साल पुरानी रामलीला में सभी स्थानीय पात्र भाग लेते हैं। परंपरानुसार दीपावली के अगले दिन दशहरा मेला होता है। इसे लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...