वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है कि घर और दुकान में पेंटिंग का काम कर रहे गांव के ही मजदूर कमलेश कुमार उर्फ कल्लू (45) ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है। नाना ने अपनी दुकान में पेंटिंग के लिए आरोपी को काम पर लगाया था, बाद में घर और मंदिर में भी पेंटिंग का काम देने की बात हुई।परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे परिवार के लोग बाहर गए थे, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान नाना के घर पहुंचने पर मामला सामने आया और शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।परिजनों की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने मु...