वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की क्षेत्रीय इकाई की ओर से मासिक सांस्कृतिक सत्र 'नाद यात्रा' का आयोजन शनिवार को भेलूपुर स्थित शंकरा भवन में किया गया। इस अवसर पर डॉ.हनुमान प्रसाद गुप्ता ने शास्त्रीय गायन किया। गायन में सहयोग लक्ष्मी कुमारी ने किया। शिवांश सिंह का गिटार वादन हुआ। अमित ईश्वर एवं राकेश रोशन ने तबला पर संगत की। संस्कार भारती एवं शंकरा आदर्श फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में डॉ.अभिजित दीक्षित, प्रो.सुनील चौधरी, प्रो.सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार पाठक, डॉ.रामवीर शर्मा, प्रो.कुमार अम्बरीश चंचल, दीपक कुमार शर्मा, अवधेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...