वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज में बुधवार को स्वर्णप्राशन कैंप नहीं लगा। जिसके कारण अस्पताल पहुंचे 150 से अधिक बच्चे निराश लौट गए। अभिभावकों ने कहा कि पूर्व में बिना कोई सूचना दिए ही इसे बंद कर दिया गया है। 'स्वर्णप्राशन कुछ दवाइयों का मिश्रण होता है। इसे स्वर्ण भस्म, शहद, घी और कुछ इम्यूनिटी बूस्टर दवाओं को मिलाकर तैयार किया जाता है। एक संस्था के सहयोग से महीने में एक बार आयुर्वेद कॉलेज में कैंप लगता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जन्म से लेकर 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों को लेकर अभिभावक यहां पर आते हैं। प्रिंसिपल डॉ. डीके मौर्या ने कहा कि एक संस्था के माध्यम से कैंप लगता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वर्णप्राशन बच्चों के लिए प्राचीन आयुर्वेदिक संस्कार है पिछले साल भी इसी महीने में बंद हुआ था। ...