वाराणसी, नवम्बर 21 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्वनाथ धाम में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण के पांचवें दिन 111 ब्राह्मणों ने भगवान श्रीराम के वन गमन और पंचवटी विश्राम तक के दोहों-चौपाइयों का पारायण किया। शुक्रवार को पारायण आरंभ होने से पूर्व यहां प्रतिष्ठित श्रीराम दरबार का पूजन किया गया। पूजन के बाद शैलेश रामरायका, एसएन अग्रवाल, विश्वनाथ पोद्दार, संजय प्रहलादका, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, ममता श्रीवास्तव, मनीष गिनोडिया ने श्रीराम दरबार की आरती उतारी। शुक्रवार को माधवी अग्रवाल की ओर से ब्राह्मणों के जलपान, भोजन, दूध आदि की सेवा की गई। श्रीहनुमान ध्वजा प्रभातफेरी समिति की ओर से सायंकाल भजन-कीर्तन हुआ। समिति के अध्यक्ष कौशलपति शर्मा, मंत्री अजय खेमका, कृष्णकुमार काबरा, संजय प्रहलादका, विजय खेमका, महेंद्र शर्मा, रा...