वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: पिंडरा। नवमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा के पंडाल भक्तों से पटे रहे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस को सड़क पर उतरना पड़ा। पिंडरा बाजार से होकर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए कथौली मोड़ पर बैरियर लगाकर उन्हें बाईपास से भेजना पड़ा। भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। पिंडरा बाजार में फ्रेंड्स क्लब व न्यू सनराइज दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के कारण भीड़ दिखी। फ्रेंड्स क्लब द्वारा प्रख्यात भजन गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के भजन सुनने के लिए श्रद्धालुओं भीड़ रही। फूलपुर में चौरा माता दुर्गा पूजा समिति व श्री दुर्गा पूजा समिति व मित्र मंडली दुर्गा पूजा समिति द्वारा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की हुई...