वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया गया और कॉलेज की व्यवस्थाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में कला संकाय से प्रो. शुभलक्ष्मी त्रिपाठी, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. रचना शर्मा, सामाजिक विज्ञान संकाय से डॉ कमलेश कुमार तिवारी, डॉ शेफालिका राय, डॉ प्रज्ञा, डॉ सौम्या शर्मा और वाणिज्य संकाय से डॉ. संजय खरवार और डॉ. मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे। सभी अध्यापकों ने 'वर्तमान सन्दर्भ में शिक्षा से प्रकाशित भविष्य' विषय पर विचार रखे और छात्राओं को अध्ययन की गंभीरता को समझाया। डॉ अनुज कुमार सिंह ने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं नियमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Chatra News: महिला महाविद्यालय, चतरा ...