Varanasi News: नवनिर्मित घर में चोरी केस दर्ज
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में आरके पुरम कॉलोनी और गणेश धाम कॉलोनी में चोरों ने निर्माणाधीन घर में घुसे चोर वायरिंग का तार पाइप उठा ले गए। पुलिस ने भवन स्वामियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरके पुरम कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार सिन्हा के निर्माणाधीन मकान में बीते 3 जुलाई को चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। स्टोर में रखे पाइप और वायरिंग का तार उठा ले गए। उसी रात गणेश धाम कॉलोनी में निर्माणाधीन घर में तीन कमरों का ताला तोड़कर चोर वायरिंग तार पाइप सहित अन्य सामान उठा ले गए। चितईपुर के तारापुर के रहने वाले रवि प्रकाश राय की शिकायत पर पुलिस ने उनके घर में चोरी के मामले में केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.