वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नमो घाट पर एयर शो के दौरान ग्रुप कैप्टन बताकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान अर्पित चतुर्वेदी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वह सेना में ग्रुप कैप्टन के पद पर तैनात नहीं है। इसके बावजूद वह खुद को सेना का अधिकारी बता रहा था। मामले में आदमपुर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया। नमो घाट के चौकी प्रभारी चंदन कुमार ने तहरीर में बताया कि वह हमराहियों के साथ नमो घाट पर एयर शो-2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सरकारी कार्यों में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सेना का अधिकारी बनकर नमो घाट हेलीपैड की तरफ घूम रहा है। वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम ग्रुप कैप्टन अर्पित चत...