Varanasi News: नमो घाट पर ईशा गुप्ता का भरतनाट्यम
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी वंदन की दैनिक सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को नमो घाट पर ईशा गुप्ता का भरतनाट्यम हुआ। उन्होंने अलारिपु से कार्यक्रम की शुरुआत की। अर्द्धनारीश्वर और मुरुगन कौथुवम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संचालन अंकित सिंह एवं संयोजन अंशुमान महाराज ने किया। एक अन्य समाचार के अनुसार सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर होने वाली दैनिक प्रभाती में गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अनुष्का राय का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग जौनपुरी की अवतारणा की। समापन कजरी से किया। उनके साथ तबला पर किशन कुमार और हारमोनियम पर रितिक शुक्ला ने संगत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.