वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। आयकर विभाग की ओर से बुधवार को नए आयकर अधिनियम 2025 के संबंध में तेलियाबाग स्थित जिला सहकारी बैंक में कर्मचारियों को जागरूक किया गया। आयकर अधिकारी राजकुमार सिंह ने स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा कि यह ध्यान रखने की जरूरत है कि स्टेटमेंट समय से दाखिल हो और त्रुटिपूर्ण न हो। उन्होंने आयकर अधिनियम 1961 में स्टेटमेंट दाखिल किए जाने वाले फॉर्म 61, 61 ए, 61बी के स्थान पर नए फार्म क्रमशः 98,165,166 के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक की अन्य शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। इस दौरान आयकर निरीक्षक अतुल मिश्रा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...