वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार की बारिश के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा। नई सड़क, गिरजाघर समेत कुछ इलाकों में शाम सात बजे से गुल बिजली रात 12 बजे तक नहीं आई थी। इन क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आने से संकट पैदा हुआ। वहीं, विभागीय अभियंताओं के फोन न उठाने की भी शिकायतें बढ़ गई हैं। कोदई चौकी-दशाश्वमेध थाना के अगल-बगल के क्षेत्र में जलजमाव के कारण बुधवार शाम बिजली आपूर्ति रोक दी गई। देर रात तक बहाल नहीं हुई थी। दूसरे इलाकों में भी ट्रांसफार्मरों एवं तारों में फाल्ट की शिकायतें बढ़ने से दो से पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। भदैनी, गोदौलिया, नगर निगम और काशी विद्यापीठ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में खूब कटौती हुई। विद्यापीठ उपकेंद्र से जुड़ी गांधीनगर कॉलोनी में अंडरग्राउंड फाल्ट...