वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नई दिल्ली-बनारस रेलसेवा शनिवार को दूसरे दिन भी सीजेपी के आंदोलन से बाधित रही। नई दिल्ली से बनारस आने वाली शिवगंगा और बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रही। दोनों गाड़ियां रविवार सुबह बनारस नहीं आएंगी। इससे करीब 3200 से यात्रियों को असुविधा होगी। उन्होंने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का सहारा लिया। रेलवे ने टिकट रद्द कर उनका पूरा किराया वापस किया। सीजेपी आंदोलन के मद्देनजर रेल प्रशासन ने शुक्रवार को बनारस से दोनों ट्रेनें रद्द कर दी थीं। नतीजा, शनिवार को यहां से जाने वाली शिवगंगा और सुपरफास्ट एक्सप्रेस यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ रही। जनरल और स्लीपर कोचों के गलियारे, टॉयलेट और प्रवेश द्वार तक ठसाठस भरे थे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते अ...