वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बड़े बजट और लंबे अभ्यास के बाद भी नागरी नाटक मंडली में सोमवार को 'ध्रुवस्वामिनी' का बेहद अदना मंचन हुआ। उत्तर प्रदेश भारतेंदु नाट्य अकादमी का यह नाटक धीमा था जबकि संवाद अदायगी की रफ्तार कहीं तेज रही। मुरारीलाल मेहता प्रेक्षागृह में मौजूद रंग दर्शकों में अधिकतर को यहां आना समय की बर्बादी लगा। रंगमंच के कद्रदान वरिष्ठ नागरिक रामप्रकाश खत्री ने कहा कि जिस नाटक का निर्देशक स्वयं ही अपने किरदार के साथ न्याय न कर सके, उसके अन्य कलाकारों से अपेक्षा ही नहीं करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस नाटक में ध्रुवस्वामिनी का किरदार निर्देशक प्रियंका शर्मा ने निभाया। नागरी नाटक मंडली न्यास के सहयोग से हुए आयोजन के उद्घाटन सत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के 14 परिजनों का सम्...