Varanasi News: धनेसरा तालाब की गंदगी पर जताई नाराजगी
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आदि लाटभैरव रामलीला में 8 और 9 अक्टूबर को होने वाले राम घंडइल और भरत घंडइल प्रसंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों के साथ पीलीकोठी स्थित धनेसरा तालाब का निरीक्षण किया। तालाब में गंदगी देखकर रामलीला के व्यास पं. दयाशंकर त्रिपाठी ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से तत्काल सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रामलीला के प्रसंगों के लिए तालाब में पानी भरवाने के साथ ही आसपास साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी जरूरी है। नगर निगम के जेई सुखदेव सिंह ने रामलीला समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि रामलीला शुरू होने से पहले धनेसरा तालाब की सफाई कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: आठ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.