Varanasi News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की गई जान
वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी)। इमिलिया गांव के समीप वाराणसी-आजमगढ़ हाइवे पर मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अल्लोपुर निवासी 26 वर्षीय सुजीत गौड़ की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार भीदुर गांव निवासी अर्नव और यश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुजीत गौड़ मंगलवार शाम वाराणसी शहर से घर लौट रहा था। इमिलिया मोड़ के पास वह बाइक मोड़कर अचानक विपरीत लेन में आ गया। इसी दौरान दानगंज की तरफ से वाराणसी जा रहे अर्नव और यश की बाइक सामने आ गई। दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की जानकारी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.