वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू स्थित भारत कला भवन संग्रहालय को अगले दो दिनों के लिए पूर्णरूप से बंद किया गया है। सोमवार को संग्रहालय निदेशक प्रो. श्रीरूप रायचौधुरी की तरफ से यह सूचना जारी की गई। सूचना में भारत कला भवन संग्रहालय को चार नवंबर तक नवीनीकरण के लिए पूर्ण रूप से बंद रखने की जानकारी दी गई है। नवीनीकरण कार्य आगामी बनारस कल्चरल बीनाले कार्यक्रम की तैयारी दृष्टिगत कराया जा रहा है। पांच नवंबर से संग्रहालय भवन को दोबारा दर्शकों के लिए खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...