Varanasi News: दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: हरहुआ। वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे दो कार की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक कार कई फीट तक पलटते हुए सड़क किनारे बने रैंप में जा फंसी। घायलों में लोहता के प्रशांत शाह, यथार्थ गोस्वामी, सुंदरपुर के मनीष पांडेय, मिर्जापुर के अभय चौरसिया और जय चौरसिया शामिल हैं। सूचना पर पहुंची हरहुआ चौकी पुलिस ने सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रेजा कार से शराब की बोतलें भी मिलीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अछल्दा चौराहे पर बारात की बस से भिड़ी स्कॉर्पियो, दो युवक गंभीर घायल यह भी पढ़ें- राजस्थान के धौलपुर में एक दिन में 3 सड़क हादसे, 5 लोगों की मौत; 25 घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.