Varanasi News: दो कन्याओं ने गंगा किनारे सजाई प्रभाती
वाराणसी, जुलाई 23 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती को दो कन्याओं ने सजाया। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय की बांलुका बेला प्रामाणिक ने अस्सी घाट पर शास्त्रीय गायन किया। उनके साथ तबला पर सिद्धांति मणि ने संगत की। दोनों कन्याओं के गायन-वादन ने श्रोताओं को विशेष रूप से आनंदित किया। बेला ने राग देसी में विलंबित एवं द्रुत लय में बंदिशें सुनाईं। हारमोनियम पर संगत कृष्ण कुमार तिवारी ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.