Varanasi News: देव दीपावली : दशाश्वमेध घाट पर सजेंगे 51 हजार दीपक
वाराणसी, नवम्बर 22 -- देव दीपावली पर घाट की तैयारियां Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। देव दीपावली पर गंगा सेवा निधि की ओर से 51 हजार दीपों से दशाश्वमेध घाट आलोकित होगा। 21 अर्चक मां गंगा की विराट आरती करेंगे। 21 कुंतल माला-फूल से आरती स्थल और घाट की साज-सज्जा होगी। यह जानकारी गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, संरक्षक इंदुशेखर शर्मा एवं वरिष्ठ सदस्य अवनी कुमार धर ने शनिवार को आरती स्थल पर पत्रकारवार्ता में दी। पदाधिकारियों के अनुसार गंगा पूजन, भागीरथ शौर्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक सत्र शाम पांच बजे से आरंभ होगा। प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, पं. श्रीधर पांडेय एवं गंगा सेवा निधि के प्रमुख अर्चक आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मण भगवती गंगा का वैदिक रीति से पूजन करेंगे। रामजनम योगी के शंखनाद से आरती आरंभ होगी। सेंट्रल कमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.