Varanasi News: देवालयों में हरियाली तो कहीं जल विहार शृंगार
वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रावण पूर्णिमा,शुक्रवार को नगर के सभी प्रमुख देवालयों में हरियाली शृंगार हुआ। कहीं जल विहार की झांकी सजी तो कहीं धार्मिक-सांस्कृतिक अनुष्ठान हुए। दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में देवी कूष्मांडा का रुद्राक्ष शृंगार हुआ। देवी कूष्मांडा का रुद्राक्ष की 1008 मालाओं से शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी ने मां की आरती की। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से जगमगा रहा था। भजन संध्या का आयोजन कन्हैया दूबे केडी के संयोजन में हुआ। लहुराबीर चौराहा स्थित विशेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कराने को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तजन अपने आराध्य की पूजा-अर्चना के लिए जमे रहे। महिलाओं ने भोले शंकर को बेलपत्र, भांग-धतूरा के साथ गंगाजल और दूध अर्पण किया। अस्सी के गोयनका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.