Varanasi News: देवनाथपुरा में जर्जर भवन ढहा, चार मजदूर घायल
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। देवनाथपुरा में शवोशिवा काली मंदिर के पास तीन मंजिला जर्जर भवन (डी-31/297) का एक हिस्सा बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास ढह गया। इससे वहां मरम्मत के काम में लगे चार मजदूर घायल हो गए। उनका कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। दो मजदूरों ने रस्सी के सहारे खुद को बचाया। वहीं, दो परिवारों के 11 सदस्य बाल-बाल बच गए। उल्लेखनीय यह कि हादसे के बाद पुलिस और पड़ोसियों के कई बार आग्रह के बाद भी दोनों परिवार मकान के दूसरे हिस्से में जमे हैं। दूसरा हिस्सा भी जर्जर हो चुका है और कभी भी ढह सकता है। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर प्रहार मकान के मलबा से देवनाथपुरा से मानसरोवर जाने वाली गली ब्लॉक हो गई है। नगर निगम को घटना की सूचना देने के बाद भी बुधवार देर रात तक सामान्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.