वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय का 54वां वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षकों-कर्मचारियों और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने सटीक तालमेल और आत्मविश्वास के साथ मंच पर भजन, गीत, लोकनृत्य और लघु नाटक प्रस्तुत किए। आयुष और शनि यादव का भजन 'तेरी मंद मंद मुस्कनिया' श्रोताओं ने पसंद किया। अन्य बच्चों ने भी गीत-गजल प्रस्तुत किए। बांसुरी वादन तथा 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दुष्प्रभाव' आधारित नाटक ने संदेश दिया। मुख्य अतिथि कथावाचक पं.शशिशेखर महाराज ने कहा कि शारीरिक अक्षमता कभी हौसलों की उड़ान को नहीं रोक सकती है। प...