Varanasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा प्रेमी के घर दिया धरना
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। रमईपट्टी गांव में बुधवार दोपहर एक युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि युवक ने आठ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। बड़ागांव पुलिस दोनों को थाने ले गई। देर शाम तक दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध रमईपट्टी निवासी युवक से है। युवक का ननिहाल युवती के पड़ोस में है। वहां आते-जाते दोनों में पहचान हुई और दोस्ती के बाद आपस में प्रेम करने लगे। युवती ने पुलिस को बताया कि शादी का विश्वास दिलाने के लिए नोट्रीयल हलफनामा भी दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से मना कर रहा है। युवक के मना करने पर युवती उसके घर जा पहुंची और दरवाजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.