वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जनपद में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई जबरदस्त बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। शहर कई दुश्वारियों से घिर गया तो व्यवस्था के कई छेद भी उजागर हो गए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूसरे जिलों से जोड़ने वाली सड़कों पर जलभराव के चलते घंटों आवागमन बाधित रहा। गलियों में वही हाल दिखा। कहीं निकासी की राह नहीं मिली तो कई इलाकों में सड़कों-गलियों का पानी घरों में पहुंच गया। कल-कारखानों से लेकर बाजारों तक उत्पादन एवं व्यावसायिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। प्रमुख बाजारों एवं मंडियों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम ग्राहक-खरीददार पहुंचे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: 12 घंटे में 119.8 एमएम बारिश, चारों तरफ जलजमाव वहीं, बीएचयू के अलावा जिला एवं मंडलीय अस्पतालों में मरीजों और उनके ...