Varanasi News: दुर्गापूजा: सिद्धिदात्रि को मनोवांछित फल के लिए पूजा
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को भक्तों ने क्षेत्र विशेष में सिद्धि की कामना से देवी सिद्धिदात्रि का पूजन अर्चन किया। गोलघर (मैदागिन) क्षेत्र की सिद्धमाता गली स्थित मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। मंगला आरती के बाद मंदिर खुलने से पूर्व ही देवी दर्शन के लिए पुरुषों और महिलाओं की कतार लग चुकी थी। मां को नारियल और गुड़हल का फूल विशेष रूप से प्रिय है इसलिए सभी के हाथ में ये अनिवार्य रूप से दिखे। भक्तों ने देवी को प्रसन्न करने के लिए नारियल, चुनरी, अड़हुल की माला, चना, बताशा आदि अर्पित कर धूप और दीप से आरती की। मंदिर परिवार की ओर से नारियल का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। तंग गली में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। यह भी पढ़ें- Amroha News: नवमी पर हुई मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.