वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। दुबई से लौटे पति को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर घर जा रही महिला की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। चंद्रावती-मोलनापुर के पास तेज रफ्तार कार सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार कई बार पलटी और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पति को मामूली चोटें आईं। चौबेपुर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गाजीपुर के तिरछी (दुल्लहपुर) निवासी रामजग चौहान दुबई से लौटे थे। उनकी पत्नी 43 वर्षीय पन्ना देवी उन्हें लेने के लिए बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट गई थीं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दुबई से लौटे पति को एयरपोर्ट से लेकर घर जा रही पत्नी की ह...