वाराणसी, अगस्त 20 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी)। भुआलपुर गांव में दुकानदार पर जानलेवा हमले के आरोप में आयुष सिंह उर्फ आयुष शर्मा बुधवार को लठियां गांव से गिरफ्तार किया गया। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को भुआलपुर गांव के दुकानदार जितेंद्र पटेल ने केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि उनकी दुकान पर आयुष सिंह उर्फ आयुष शर्मा अपने चालक और साथियों के साथ पहुंचा। उसने उन्हें बुरी तरह पीटा जिससे वह घायल हो गये। मामले में जांच-पड़ताल के बाद जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। प्रापर्टी डीलर एनडी तिवारी की हत्या में जेल जा चुका है। उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...