Varanasi News: दीपोत्सव में छात्राओं ने की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रसं। सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुति, रंगोली और हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। कॉलेज की प्रबंधक अंजू जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने दीप पर्व को प्रकाश, सकारात्मकता और नई का प्रतीक बताया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। संचालन सोशल स्पार्क क्लब की संयोजक ज्योति सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता पांडेय ने किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: रंगोली की छटा के बीच कॉलेज में मना दीपोत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Meerut News: बच्चों ने धूमधाम से मनाया दीपोत्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.