वाराणसी, नवम्बर 8 -- वाराणसी के स्कूलों में दीपोत्सव Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दीवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को नन्हे बच्चों ने दीप और रंगोलियों से अपना 'दूसरा घर' यानी स्कूल सजाया। बच्चों ने पूरे मनोयोग से विद्यालय परिसर के मैदान, कक्षाएं और आंगन में रंगोली बनाई और दीप भी जलाए। शिक्षकों के साथ दीवाली मनाने के बाद पूरे उत्साह से बच्चे त्योहार की छुट्टी के लिए घर गए। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी का प्रयोग कम करने और स्वच्छता की भी शपथ ली। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी के बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को बंदनवारों और दीपों से जगमग कर दिया। बच्चों ने प्रार्थना स्थल पर रंगोली बनाई जिसमें शिक्षिकाओं ने भी सहयोग किया। प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीवाली की ...