वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इस बार रक्षाबंधन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी दीदियों की बनाई राखियों में रुद्राक्ष और मनका तथा क्रोशिया वर्क खास होगा। जिले के 30 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को इसका जिम्मा सौंपा गया है। ये महिलाएं लगभग दर्जन भर डिजाइनों में राखियां तैयार करेंगी। प्रमुख स्थानों पर स्टॉल सजाकर खुद बिक्री भी करेंगी। आजीविका मिशन के तहत गठित किए गए 12000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों से जिले में तकरीबन 1.70 लाख महिलाएं (दीदियां) जुड़ी हैं। ये आर्गेनिक खेती समेत लगभग 75 आजीविकापरक कार्य कर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। रक्षाबंधन से पहले हर वर्ष इन महिलाओं के बनाई राखी की बिक्री होती है। इस बार राखियों को नया लुक देने के लिए काशी की परंपरा के अनुरूप रुद...