वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोहों की तैयारियों को लेकर निरीक्षण और बैठकों का दौर जारी है। दोनों ही संस्थाओं के अध्यक्ष यह सुनिश्चित करने पर लगे हैं कि कहीं कमी न रहे। शुक्रवार को दोनों विश्वविद्यालयों में निरीक्षण और बैठकों का दौर चला। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने 44वें दीक्षांत के दृष्टिगत मुख्य भवन, लाल भवन और शताब्दी भवन अतिथि गृह का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि 29 जुलाई को सुबह नौ बजे मुख्य भवन में होने वाले दीक्षांत से पूर्व सभी निर्माण, जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, विद्युत, प्रकाश, मंच, सुरक्षा और अन्य तैयारियां उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि...