Varanasi News: दिव्यांग बच्चों के सुगम आवागमन के लिए दो बसें
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट फॉर द डिसेबल्ड (आईआईडी) की ओर से बुधवार को दिव्यांग बच्चों के सुरक्षित, सुलभ एवं सम्मानजनक आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो स्कूल बसों का शुभारंभ किया गया। करौंदी स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की मुख्य प्रबंधक गीता गोस्वामी एवं सहायक महाप्रबंधक श्वेता मोगवीरा ऑनलाइन शामिल हुईं।संस्थान की पूर्व प्राचार्या एवं वरिष्ठ विशेष शिक्षिका गिरिजा देवी ने फीता काटकर दोनों बसों का औपचारिक शुभारंभ किया। संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ.राम आधार जोसेफ ने दिव्यांग बच्चों से भरी स्कूल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन का यह सहयोग दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास की दिशा में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.