वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही बीएचयू ने आर्थिक और शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों के लिए नई योजनाओं की घोषणा की है। जून-27 या परीक्षाएं पूरी होने तक छात्रों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें दिव्यांग छात्रों को व्हीलचेयर और श्रवणबाधित छात्रों को हियरिंग एड अनुदान से लेकर मुफ्त और रियायती भोजन तक की व्यवस्था की गई है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की घोषणा के बाद छात्र अधिष्ठाता कार्यालय ने सभी विभागों और संकायों से दिव्यांग और निर्धन वर्ग के छात्रों की जानकारी मांगी है। विभागों को 30 अक्तूबर तक निश्चित प्रारूप में छात्रों का नाम, कक्षा, सेमेस्टर, छात्रावास कक्ष आदि का ब्योरा भेजने को कहा गया है। कुलपति ने इस वर्ष दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बीएचयू हॉस्टलों की मेस ...