वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान, उनके हुनर को बाजार और उनके प्रयासों को आत्मनिर्भरता का आधार देने की पहल के तहत कबीर नगर पार्क में दीप उत्सव मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं देव इंटरनेशनल सोसायटी की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न शक्ति हैं। उनमें प्रतिभा, हुनर और कुछ नया करने की अद्भुत क्षमता है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराने की है। दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि दीप उत्सव मेला महज खरीदारी और उत्सव का आयोजन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के हुनर, मेहनत, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। यह भी प...