वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दालमंडी में मंगलवार को दिन में अपनी दुकान पर जा रहे 55 वर्षीय परवेज खान उर्फ चुन्नू के सिर पर ईंट गिर गई। बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। औरंगाबाद (सिगरा) निवासी 55 वर्षीय परवेज खान की दालमंडी में बैग की दुकान है। दालमंडी चौड़ीकरण कार्य के दौरान मरियम अस्पताल गली के नुक्कड़ एवं जंजीरा शाह मस्जिद के नीचे से गुजरते समय परवेज खान के सिर पर ईंट गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल ई-रिक्शा से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। चर्चा थी कि किसी मकान की छत पर बंदरों के कूदने के दौरान ईंट गिरी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना था कि ध्वस्तीकरण के काम के दौरान ई...