वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। निर्माण कार्य के निमित्त रविवार सुबह शहर दक्षिणी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने चौक साइड में भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सड़क निर्माण का आगाज भी हो गया। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अधिकारियों के मुताबिक इसी हफ्ते मिट्टी का समतलीकरण (ड्रेसिंग) और सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। सीवर लाइन के लिए जलकल विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद इंद्रेश सिंह, अधिशासी अभियंता केके सिंह, सहायक अभियंता अनुराग तिवारी और आयुषी सिंह, अवर अभियंता केके सिंह, सुंदरम मिश्रा, गोविंद दुबे, हेमंत सिंह, राहुल कुमार, अमरचंद गुप्ता समेत आसपास के वार्डों के पार्षद भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भूमि पूजन संग ...